राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के तहत सवाई माधोपुर जिले में तीसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा। मतदान को लेकर जिला मुख्यालय के साहू नगर स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।
तीसरे चरण में बामनवास, मलारना डूंगर, खंडार और बौली पंचायत समितियों में मतदान होगा। जिले में करीब 4.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर ग्रामीण सरकार चुनेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके लिए 498 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2,350 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता का पालन करने और निष्पक्ष चुनाव में सहयोग करने की अपील की है।
#SawaiMadhopur #RajasthanPanchayatElection #PanchayatElection2026 #RajasthanNews #Voting #NDTVRajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan