CM Yogi: योगी का SP पर बड़ा हमला, 'समाजवादी पार्टी यूपी के लिए श्राप' । Top News । Breaking News

  • 9:53
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने सपा को उत्तर प्रदेश के लिए 'श्राप' बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी सरकारों के दौरान प्रदेश में गुंडाराज, दंगे, कर्फ्यू और खराब कानून व्यवस्था का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस दौर में विकास प्रभावित हुआ और युवाओं को रोजगार नहीं मिला। सीएम ने खाद्यान्न घोटाले का जिक्र करते हुए भी सपा पर निशाना साधा। साथ ही दावा किया कि आज प्रदेश में विकास और निवेश की नई परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। वहीं, वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर देश की राजनीति में घमासान जारी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों ने रैली कर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। विपक्ष ने वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

संबंधित वीडियो