चूरू के पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 23 पर सबकी नजर है, जहाँ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह चुनाव लड़ रही हैं. NDTV से बातचीत में संपत्ति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हर औरत अपने महल की रानी होती है, और यह जवाब चर्चा में है. उन्होंने सड़क, पानी, बिजली और महिला सम्मान पर अपनी बात रखी और चुनावी माहौल को उत्साह भरा व पॉजिटिव बताया.