Barmer Medical College Ragging Case: MBBS छात्रों से रैगिंग का आरोप, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप!
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि जूनियर छात्रों को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए बाल छोटे करवाने का दबाव बनाया गया और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने 80 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें 6 छात्रों को हॉस्टल से बाहर किया गया है, 6 छात्रों को 60 दिन के लिए शैक्षणिक गतिविधियों से बाहर रखा गया है, जबकि 50 छात्रों पर 7 दिनों की रोक लगाई गई है।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रों की शिकायत सामने आते ही एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई और तथ्यों की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया। मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
#barmer #medicalcollege #ragging #mbbs #breakingnews #barmernews #studentnews #antiragging #educationnews #rajasthannews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan