Breaking News: Jaipur में खड़ी कार बनी आग का गोला, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ! Fire
जयपुर में एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक खतरा पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सूझबूझ से एक निजी पानी के टैंकर को बुलाया गया, जिसकी मदद से शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह नियंत्रित किया।
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
#jaipur #carfire #breakingnews #jaipurnews #rajasthannews #fireincident #vehiclefire #trafficpolice #firebrigade #latestnews #emergency #newsupdate #hindinews #breaking #jaipurcity
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan