Electric Shock Accident: 8 मौतों से दहला राजस्थान, मंत्री खर्रा ने अस्पताल पहुंचकर लिया अपडेट!

  • 6:01
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026
Jhunjhunu Electric Shock Accident: 8 मौतों से दहला राजस्थान, मंत्री खर्रा ने अस्पताल पहुंचकर लिया अपडेट झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में हुए दर्दनाक करंट हादसे के बाद राजस्थान सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री खर्रा ने चिकित्सकों से बातचीत कर घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना स्थल का निरीक्षण और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सड़क निर्माण के दौरान सीमेंट मिक्सर मशीन का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। #jhabarsinghkharra #udaipurwati #jhunjhunu #breakingnews #rajasthannews #accident #workerdeath #hospitalvisit #bhajanlalsharma #electricshock #currentaccident #governmentaction #latestnews #hindinews #newsupdate Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो