राजस्थान के कोठपुतली-बहरोड़ जिले में निकाय चुनाव के बीच पिछले 3 दिनों से लापता वार्ड नंबर 32 के बीजेपी प्रत्याशी बुद्धराम सकुशल मिल गए हैं। पुलिस ने उन्हें दिल्ली के धौला कुआं से दस्तयाब किया है। पुलिस का कहना है कि बुद्धराम लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे और उनके ऊपर किसी भी तरह के अपहरण या दबाव की पुष्टि नहीं हुई है