राजस्थान के तीन प्रमुख नगर निगमों—जयपुर, कोटा और जोधपुर में निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण कुछ वार्डों में हुई रिपॉलिंग के बाद अब कल आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि मेयर की कुर्सी पर कौन बैठेगा।