श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को जांच के दौरान कई अहम और बड़े सुराग हाथ लगे हैं. बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश ने जानकारी दी है कि इस घटना के पीछे किसी लोकल कनेक्शन होने की पूरी संभावना है.एसपी हरिशंकर और जांच टीम के नेतृत्व में पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा कर सकती है.