बीकानेर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। सीएम ने रोजगार, विकास और जल योजनाओं को लेकर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा।