राजस्थान में निकाय चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारतीय जनता पार्टी ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पिछले दो दिनों में भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर का तूफानी दौरा किया।