आज जयपुर में हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने मानसून की तैयारियों और सड़क मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव वाले इलाकों को चिन्हित किया जाए और वहां राहत के पुख्ता इंतजाम हों।