कांग्रेस आगे, फिर भी फंसा पेच! निर्दलीय और RLP बने किंगमेकर

  • 5:08
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बढ़त के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. प्रदेश की 8 जिला परिषदों में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, और कई जगह RLP, निर्दलीय व छोटे दल निर्णायक भूमिका में हैं. जयपुर में कांग्रेस ने अपने विजयी सदस्यों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है, जिन्हें वॉर रूम से इनोवा गाड़ियों में होटल शिफ्ट किया गया. जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होना है, और सवाल यह है कि जिला परिषदों व पंचायत समितियों की सत्ता किसके हाथ आएगी.

संबंधित वीडियो