धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है और जयपुर समेत पूरे राजस्थान में जमकर धन बरसा है, जहां अनुमानित ₹21,000 करोड़ का कारोबार हुआ. सराफा बाजार में करीब 800 किलो सोना और 25,000 किलो चांदी की खरीदारी हुई, जबकि ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 10,000 कारें बिकीं और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी बड़ा उछाल दिखा. दीपावली महीने की शुरुआत में पड़ने और सैलरी आने के कारण बिक्री ज्यादा होने का अनुमान था, जिससे व्यापारियों में खुशी है.