बूंदी में गोवर्धन पूजा के दौरान पटाखा जलाते समय एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा स्टील के ग्लास में सुतली बम जला रहा था, जो फटने से धमाका हुआ और धमाके की आवाज सुनकर दौड़े पिता को बच्चा लहूलुहान हालत में मिला. परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.