दीवाली के पावन पर्व पर ब्रज क्षेत्र और भरतपुर में गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है, जहां मंदिरों में भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए हैं. वहीं कोटा के धर्मपुरा गांव में गुर्जर समाज ने अपनी प्राचीन परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से गोवर्धन और भैंस पूजन की रस्म निभाई. इस वीडियो में देखें गोवर्धन पूजा से जुड़े भव्य आयोजन और अनूठी लोक परंपराओं के खास दृश्य.