अलवर के राजगढ़ कस्बे में दीपावली की रात GST इंस्पेक्टर राहुल गुप्ता और उनके परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बाइक की टक्कर के बाद कुछ देर में 10-12 युवक हथियार लेकर लौटे और बीच-बचाव करने पहुंचे राहुल, उनके भाई सत्य प्रकाश और चाचा फूलचंद को घायल कर दिया। राहुल के पिता रामलाल गुप्ता ने नौ युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है.