कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए दिवाली और ईद से जुड़े एक बयान ने देश की राजनीति में जबरदस्त भूचाल ला दिया है. भारतीय जनता पार्टी इसे सनातन विरोध और चुनावी स्टंट बता रही है, वहीं कांग्रेस और अन्य दल इस बयान के बचाव में उतर आए हैं. इस वीडियो में देखें कि इस सियासी संग्राम पर तमाम नेताओं और प्रवक्ताओं के बीच किस तरह के तीखे जुबानी हमले देखने को मिले.