उत्तर प्रदेश की राजनीति में तब बड़ा सियासी भूचाल आ गया जब सपा सांसद सनातन पांडे ने राम भक्तों पर हुए ऐतिहासिक गोलीकांड का खुलकर बचाव किया.उन्होंने मुलायम सिंह यादव के फैसले को सही ठहराते हुए दावा किया कि संविधान की रक्षा और देश को संभावित गृह युद्ध से बचाने के लिए यह आदेश जरूरी था.अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर दर्शन की खबरों के बीच आए इस बयान ने यूपी के सियासी माहौल और गर्मा दिया है.