श्रीनाथ जी मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन पारंपरिक 'खेकड़ा महोत्सव' बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. इस भव्य आयोजन में गौवंश द्वारा गोवर्धन पर्वत चरण की अनूठी रस्म के जरिए भगवान कृष्ण की लीला का जीवंत नजारा प्रस्तुत किया गया. इस अद्भुत परंपरा का गवाह बनने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र जैसे दूर-दूर राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं.