Ethanol Factory पर Farmers का आखिरी 'हल्लाबोल', Mahapanchayat के बाद CM आवास घेराव का ऐलान

  • 4:02
  • प्रकाशित: फ़रवरी 12, 2026

Rajasthan News: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को तलवाड़ा में चौथी महापंचायत आयोजित की. महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा. तलवाड़ा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 700 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात रहा. एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने टिब्बी क्षेत्र में मंगलवार रात से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। साथ ही क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है. तलवाड़ा में हुई महापंचायत में किसान नेताओं ने 23 मार्च को फिर से एक बड़ी महापंचायत करने का फैसला किया है. #hanumangarhnews #farmerprotest #EthanolFactoryControversy #RajasthanNews #kisanmahapanchayat #TibbiNews #JaipurKuch #kisanandolan #rajasthanpolitics

संबंधित वीडियो