जयपुर के करधनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपी राहुल ने देर रात सीमेंट की ईंट से हमला कर महज 10 मिनट में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी। चार कत्ल के बाद भी आरोपी सुबह तक घर में रहा, नहाया और पिता को चाय पिलाकर महज ₹800 लेकर फरार हो गया। शेयर मार्केट में घाटे, कर्ज और पारिवारिक कलह को वारदात की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को रींगस से गिरफ्तार कर लिया है। देखिए NDTV की यह स्पेशल रिपोर्ट