गुरुग्राम में लेडी बाइकर सिया (Siya) को अपनी कार से जानबूझकर टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैसला और उसका साथी लवनीश गुर्जर राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 109) के तहत मामला दर्ज किया है। NDTV से बातचीत में सिया ने बताया कि कार सवार ने पीछा कर जानबूझकर टक्कर मारी थी। जानिए कौन है जिम ट्रेनर आरोपी कल्याण बैसला और कैसे हुई उसकी गिरफ्तारी।