Hanumangarh Road Accident:हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा पेश आया. मेगा हाईवे पर बरमसर के पास श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक निजी यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का एक हिस्स पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया. हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.