राजस्थान में आए भीषण आंधी-तूफान ने जोधपुर और जैसलमेर में भारी तबाही मचाई है। जैसलमेर में 400 से ज्यादा बिजली के पोल गिरने से 150 गांवों की बिजली पिछले 13 घंटों से गुल है। वहीं जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में रिकॉर्ड 12,000 बिजली के पोल और कई बड़े ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं