राजधानी जयपुर के नारायण विहार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शेयर मार्केट बिजनेसमैन गुरु प्रसाद की एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरु प्रसाद अपने दोस्तों के साथ होटल आए थे, लेकिन बाद में उनका शव कमरे के बिस्तर पर पड़ा मिला।