राजस्थान के लोक संगीत और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाले 'वीणा कैसेट्स' (Veena Cassettes) के संस्थापक केसी मालू (KC Maloo) का जयपुर में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे प्रदेश और संगीत जगत में शोक की लहर है।