जयपुर में इन दिनों रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे अवैध हुक्का बारों पर पुलिस ने अब निर्णायक कार्रवाई की तैयारी कर ली है। 'हुक्का', जिसे नशे की पहली सीढ़ी माना जाता है, जयपुर में पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद कई क्लबों और कैफे में युवाओं को चोरी-छिपे परोसा जा रहा है।