जयपुर में एक दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने एक बच्ची की मौत के सिलसिले में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है, जिससे तंग आकर महिला ने अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इस दर्दनाक घटना में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।