इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आ रही है। यहां एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां फैक्ट्री में कल देर शाम को हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री में ऑक्सीजन गैस भरने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। एक घायल का इलाज चल रहा है। #jaipuroxygenplantblast #rajasthan #topnews #rajasthan