राजस्थान के चर्चित 'जल जीवन मिशन' घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली के एक सार्वजनिक स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसीबी अधिकारियों ने इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ीं।