दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पूछताछ के दौरान नबील नामक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. हमले के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 2022 में भी चाकूबाजी का मामला दर्ज था और पुलिस इस वारदात की हर एंगल से जांच कर रही है.