Rajasthan News: जोधपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शहर में अज्ञात बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके कंधे में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए जोधपुर के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। वारदात के बाद हमलावर फरार होने में कामयाब रहे, जिसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में सघन नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। #Jodhpur #Firing #JodhpurNews #RajasthanCrime #BreakingNews #CrimeNews #JodhpurPolice #RajasthanNews #FiringInJodhpur #CrimeAlert #rajasthannews #ndtvrajasthan #breakingnews