रंगों का उत्सव होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन राजस्थान की आध्यात्मिक राजधानी जोधपुर में होली का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। जोधपुर के परकोटे में स्थित प्राचीन गंगश्याम जी मंदिर में आज भी मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर होली मनाने की 265 साल पुरानी परंपरा जीवित है।