जैसलमेर के बड़ा बाग इलाके में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को लंबे समय से बेड़ियों और जंजीरों में जकड़कर रखा गया था। सूचना मिलते ही जज ने खुद मौके पर पहुंचकर महिला की स्थिति का जायजा लिया और उसे तत्काल बेड़ियों से मुक्त कराया। महिला को उपचार और काउंसलिंग के लिए पुनर्वास गृह भेज दिया गया है।