राजस्थान के सीकर और डीडवाना में आज शिक्षकों का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। 'राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत' के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट तक महारैली निकाली और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।