Pushkar Mela: पुष्कर मेले का भव्य आगाज! सबसे छोटी गाय और घोड़े बने आकर्षण । Top News ।Breaking News

  • 3:54
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
राजस्थान के अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का आगाज हो गया है। 17 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु, पर्यटक, पशुपालक और व्यापारी पहुंच रहे हैं। नौ दिनों तक ब्रह्म नगरी में धार्मिक आयोजनों, पशु मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिलेगी। पुष्कर सरोवर में पवित्र स्नान और ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महास्नान होगा। वहीं, पशु मेले में ऊंट, घोड़े और अलग-अलग नस्लों के पशु आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार मेले में दक्षिण भारत की छोटी देसी गाय ‘पुंगूर’ और स्कॉटलैंड से लाई गई शेटलैंड नस्ल के छोटे घोड़े लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। शेटलैंड घोड़े की शुरुआती कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, पुंगूर गाय की खासियत उसका छोटा कद है। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #PushkarMela #PushkarFair2026 #Pushkar #Ajmer #RajasthanNews #PushkarNews #KartikPurnima #PungurCow #ShetlandPony #RajasthanTourism Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो