Pratapgarh Election: प्रतापगढ़ में अंधेरा होने के बाद भी बूथपर भारी भीड़, किसके पक्ष में पलटा खेल?

  • 2:24
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026
प्रतापगढ़ जिले की चार पंचायत समितियों में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत शाम 6 बजे मुख्य द्वार बंद होने के बावजूद मतदान जारी रहा. अरनोद पंचायत समिति की लालगढ़ ग्राम पंचायत में 6 बजे से पहले परिसर में प्रवेश कर चुके मतदाताओं की देर शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं. आदिवासी और टीएसपी बहुल इस क्षेत्र में गांव की सरकार चुनने को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

संबंधित वीडियो