जालौर के करलाड़ा थाना क्षेत्र के गुंदाऊ गांव में पंचायती राज चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई. सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया. झड़प की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, और संवाददाता भरतराज पुरोहित से जानेंगे कि फर्जी मतदान हुआ या माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी.