कोटा दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऐलान किया है कि शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार हो चुकी है, जिसे अनुमोदन के लिए जल्द मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा. इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर भर्ती पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना.साथ ही, उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'बुद्धिहीन' बताया और कहा कि उनकी पार्टी को जनता ठिकाने लगा चुकी है.