बाड़मेर के बायतू थाने के हिस्ट्रीशीटर और 8 महीने से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी सरपंच पति कौशलाराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी की अवैध कमाई से अर्जित उसकी 3 करोड़ 37 लाख रुपये की संपत्ति भी फ्रीज कर दी है.बागोड़ा थाने में दर्ज 45 किलो डोडा पोस्त तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर के रूप में नाम सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था.