Pali Hospital News: पाली के सबसे बड़े अस्पताल में चूहों का राज! मरीज को 2 रातों तक नोचते रहे चूहे

  • 7:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026
पाली के सबसे बड़े सरकारी बांगड़ जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चूहों के आतंक का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक भर्ती मरीज को लगातार दो रात चूहों ने काट लिया. मरीजों और परिजनों का आरोप है कि रात होते ही वार्ड में बड़े-बड़े चूहे खुलेआम घूमने लगते हैं, जिससे बीमारी से जूझ रहे मरीजों को संक्रमण और हमलों के डर में रात गुजारनी पड़ रही है. अस्पताल के बेड पर ही मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली इन तस्वीरों ने राजस्थान की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर कर दी है.

संबंधित वीडियो