Karauli Dalit woman Rape case करौली में दरिंदगी की हदें पार! महिला सुरक्षा पर उठे सवाल|Crime

  • 6:46
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026
राजस्थान के करौली में अंजनी माता मंदिर के पास जंगल में शौच के लिए गई एक दलित महिला के साथ आरोपियों द्वारा दुष्कर्म और लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे एक मुख्य आरोपी विष्णु जाटव को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य चार संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया गया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पुलिस ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे मामले की वैज्ञानिक जांच कर रही है.

संबंधित वीडियो