अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस बार दक्षिण भारत की प्रसिद्ध सबसे छोटी देसी 'पुंगूर गाय' और स्कॉटलैंड से लाए गए 'शेटलैंड घोड़े' मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. छोटे कद के इन अनोखे पशुओं को देखने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रदर्शनी में पहुंचे पशुपालकों ने इनकी खासियत और इनकी कीमत व नस्ल के बारे में विस्तार से जानकारी दी.