सिरोही के पिंडवाड़ा ब्लॉक के आदिवासी इलाके में चार दिन के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. 12 साल के बच्चे को कई निजी अस्पतालों में घुमाया गया, जबकि 4 साल की बच्ची की दो दिन झाड़फूंक कराई गई, डॉक्टर को नहीं दिखाया गया. स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में इलाज में देरी को वजह बताया गया है, टीम ने 108 लोगों का सर्वे किया, 19 की मलेरिया जांच नेगेटिव रही और पानी के सैंपल लैब भेजे गए.