टोंक के रामनगर धतूरी गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 4 की मतपेटी में आग या धुआं देखे जाने की सूचना से मतदान केंद्र के बाहर हंगामा मच गया.ग्रामीण और प्रत्याशियों के समर्थक पुनर्मतदान की मांग पर अड़े हैं, जबकि आग लगने की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तहसीलदार, एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे, भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन समझाइश के साथ जांच की बात कह रहा है.