श्रीगंगानगर के ग्राम पंचायत 5 TK के मतगणना केंद्र पर उस समय भारी हंगामा हो गया जब एक सरपंच प्रत्याशी के अंदर जाने का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया. विरोध बढ़ता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर स्थिति को संभाला और भीड़ को खदेड़ कर माहौल शांत कराया.