रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ साजिश के लिए नया तरीका अपना रहे हैं. इसमें पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर प्यार भरी बातें, शादी और विदेश में बसाने के वादे और फिर पैसों का लालच दिया जाता है,राजस्थान में सामने आए मामले बताते हैं कि अब युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को भी इस नेटवर्क का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है,