Accident: मायरे की खुशियां मातम में बदलीं! 2 बहनों और भाई की दर्दनाक मौत । Top News । Breaking News

  • 2:07
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
जयपुर के दूदू से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे पर खुड़ियाला गांव के पास बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बालिकाओं समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग मायरा भरकर खुशियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे हुए भीषण हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सूचना मिलने पर दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद खुड़ियाला गांव में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #DuduAccident #JaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #BreakingNews #DuduNews #Khudiyala #RajasthanBreaking Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो