राजस्थान में सरपंच चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, विजयनगर के पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण की पुत्रवधू सुमन सरपंच पद का चुनाव लड़ रही थीं। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, सरियों और पत्थरों से हमला किया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण के सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर नीमकाथाना पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान और कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
#ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #RajasthanNews #PanchayatElection #NeemKaThana #ElectionViolence #SarpanchElection #BreakingNews #RajasthanCrime #PollingBooth
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan